हसनपुर: हसनपुर कुशल युवा केंद्र में आग से बचाव का प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल से छात्रों को दिए सुरक्षा टिप्स
हसनपुर प्रखंड स्थित कुशल युवा कार्यक्रम कार्यालय में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के तहत अगलगी से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी पंकज कुमार ने आग लगने के कारण, जानमाल की क्षति कम करने और बचाव उपायों की जानकारी दी।