हरिद्वार: जसोदरपुर में अवैध रूप से चल रही पनीर फैक्ट्री पर SDM के नेतृत्व में छापेमारी, 70 किलो पनीर किया गया नष्ट
SDM अजयवीर सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को जसोदरपुर में अवैध रूप से चल रही पनीर की फैक्ट्री पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। DM कमेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां नकली पनीर बनाया जा रहा है। जिसके चलते जिलाधिकारी ने राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों को मौके पर रवाना किया। जिलाधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।