धौलपुर: डिस्कॉम के 44 हजार उपभोक्ताओं पर ₹110 करोड़ बकाया, एक्सईएन ने अभियंता, राजस्व अधिकारी व फीडर इंचार्जों की ली बैठक
जयपुर डिस्कॉम के एक्सईएन विवेक शर्मा ने बुधवार को धौलपुर शहर व ग्रामीण उपखण्ड के अभियंता, राजस्व अधिकारी व फीडर इंचार्जो की बैठक ली। लोक अदालत में पुराने बकाया बिलों के निपटारे में अच्छी प्रगति के लिए कार्मिकों की सराहना की। वहीं राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में डिस्कॉम द्वारा निर्धारित