धौलपुर: ओडेला गांव के पास तेज़ रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, महिला गंभीर घायल
सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ओडेला गांव के पास तेज़ रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरंग कॉलोनी निवासी छविराम त्यागी पुत्र रेवतीराम त्यागी अपनी पत्नी विमला के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव कुरेदा जा रहे