होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने भोपाल में MPRDC प्रबंध संचालक से मिलकर सड़क निर्माण कार्यों पर की चर्चा
मंगलवार को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भोपाल में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव से मुलाकात की। इस दौरान नर्मदापुरम-बनखेड़ी फोरलेन, उदयपुरा-बनखेड़ी-झिरपा रोड, बरेली-पचमढ़ी मार्ग उन्नयन सहित विभिन्न सड़क और पुल परियोजनाओं पर चर्चा हुई। सांसद ने नई सड़कों की स्वीकृति और निर्माणाधीन कार्य जल्द पूर्ण कराने का आग्रह किया।