मंडी: सदर मंडी के मैहणी सड़क जीरो प्वाइंट शिवाबदार में आरोपियों ने घात लगाकर किया हमला,एफआईआर हुआ दर्ज-ASP मंडी सागर चंद्र
Mandi, Mandi | Feb 13, 2024 उपमंडल सदर मंडी के मैहणी सड़क जीरो प्वाइंट शिवाबदार में आरोपियों द्वारा रास्ता रोककर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुभाष कुमार पुत्र झाबे राम निवासी गांव शिवाबदार तहसील व पुलिस थाना सदर जिला मंडी के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।