मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 को लेकर स्वच्छता के लिए पड्डल मैदान व मंडी शहर को सेक्टरों में किया जाएगा विभाजित
Mandi, Mandi | Feb 13, 2024 मंडी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर नगर निगम मंडी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस आयोजन के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने को लेकर नगर निगम मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। इसके तहत नगर निगम मंडी की टीम ने मंगलवार को अपना सफाई अभियान जारी रखा है।