बाड़ी: परचून की दुकान से नगदी सहित सामान चोरी, 20 हजार रुपये की नगदी और करीब डेढ़ लाख का सामान बताया गया
Bari, Dholpur | Apr 18, 2026 बाड़ी शहर के सैंपऊ रोड पर स्थित एक परचून की दुकान से हजारों की नगदी और लाखों का सामान चोरी हुआ है, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाड़ी शहर के सैंपऊ रोड स्थित बस स्टैंड के पास परचून की दुकान में चोरों ने शटर के ताले तोड़े। पीड़ित मठ लखेपुरा गांव निवासी जीवन गोस्वामी पुत्र रामजीलाल गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार शाम 8 बजे उन्होंने दुकान बंद की थी।