खोदावंदपुर: पुलिस सुरक्षा सप्ताह के मौके पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, तारा बरियारपुर के प्लस टू विद्यालय में आयोजन
पुलिस सुरक्षा सप्ताह के मौके पर मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के लिए स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। प्रभातफेरी खोदावंदपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में राजकीयकृत किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर परिसर से निकाली गयी और बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 होते हुए विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।