सोनीपत: नेशनल हाईवे-44 पर गुलशन ढाबे की पार्किंग में शराब कारोबारी सुंदर मलिक की हत्या के मामले में आरोपी शूटर अजय का एनकाउंटर
नेशनल हाईवे-44पर गुलशन ढाबे की पार्किंग में शराब कारोबारी सुंदर मलिक की हत्या के मामले में आरोपी शूटर अजय उर्फ गोली का दिल्ली की स्पेशल पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर कर दिया। आरोपी सोनीपत पुलिस की पकड़ से बाहर था। हालांकि पुलिस उसके पिता रोहतक के गांव रिटौली निवासी नरेश उर्फ नेशा को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।मुरथल पुलिस अब उसका मृत्यु प्रमाण पत्र लेगी।