सोनीपत: प्याऊ मनियारी-नरेला रोड स्थित दहिया श्री गणेश कत्था फैक्टरी में तीसरे श्रमिक का शव हुआ बरामद
प्याऊ मनियारी-नरेला रोड स्थित दहिया कॉलोनी की श्री गणेश कत्था फैक्टरी में जोरदार धमाके के साथ बॉयलर फटने के बाद मलबे में दबे तीसरे श्रमिक का शव शुक्रवार को 20 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है । एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने बुलडोजर व हाइड्रा की मदद शव को बरामद किया। पुलिस ने तीनों श्रमिकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।