सोनीपत: बढती गर्मी के कारण स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 7 बजे लगेगा स्कूल : नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी
गर्मी के तेवरों को देखते हुए शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। बच्चों को लू और गर्मी से बचाने के लिए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। शनिवार से जिले के सभी स्कूलों में सुबह 7 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक पढ़ाया जाएगा। इसके बाद बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को लेटर जारी करके निर्देश जारी किए है ।