सोनीपत: जींद में ब्राह्मण नेताओं ने किया कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को एक तरफा समर्थन देने का ऐलान, मिली भारी मजबूती
जींद शहर की ब्राह्मण धर्मशाला में आज शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कर सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पंडित सतपाल ब्रह्मचारी को एक तरफा समर्थन देने का ऐलान किया है। मिडिया से बातचीत में ब्राह्मण नेताओं ने दावा करते हुए कहा कि सोनीपत लोकसभा सीट सतपाल ब्रह्मचारी बहुत बड़े अंतर से जीतने का काम करेंगे।