सुल्तानपुर: कुड़वार पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए आगजनी करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार
रात के अंधेरे में क्षेत्र में दहशत फैलाने के मकसद से सुनसान इलाके के विद्यालय, कोचिंग सेंटर व चाय-पान की दुकान में आगजनी करने वाले एक आरोपी अभिजीत कुमार को कुड़वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अभिजीत का मित्र तेजभान तिवारी फरार है। बता दें कि दोनों साथ मिलकर रात के अंधेरे में क्षेत्र में दहशत फैलाने के मकसद से वारदात को अंजाम देते थे।