सिसई: मेन रोड पर गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा
Sisai, Gumla | Feb 2, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के मेन रोड में बीते रात गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर में आग लग गई। गैस रिफिलींग के बाद जब गैस का लीक चेक किया जा रहा था। उसी समय सिलेंडर में आग पकड़ लिया।जिसके बाद सिलेंडर मेन रोड में फेंक दिया गया। लेकिन इससे सिलेंडर के फटने का खतरा था।इसलिए कुछ लोगों ने सुझबुझ दिखाया और भिंगा हुआ बोरा से सिलेंडर को ढक दिया।जिससे आग बुझ गई व हादसा टला।