पटना ग्रामीण: बाईपास थाना के महारानी कॉलोनी में विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के महारानी कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। नवादा निवासी सिंपी कुमारी की शादी पटना बाईपास के रहने वाले जितेंद्र कुमार से 6 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं।