भभुआ: समाहरणालय से डीएम ने संपूर्णता अभियान के लिए हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ किया रवाना
Bhabua, Kaimur | Feb 2, 2026 मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर भभुआ समाहरणालय से कैमूर डीएम ने नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में विकास की गति को तेज करने के लिए संपूर्णता अभियान का शुभारंभ जिला मुख्यालय से संपूर्णता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जिला नियोजनालय पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।