भभुआ: नल जल ऑपरेटरों ने मानदेय भुगतान नहीं होने पर आक्रोश जताया, भभुआ जगजीवन स्टेडियम में की बैठक
Bhabua, Kaimur | Feb 2, 2026 सोमवार को 12:30 बजे भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में नल जल ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भुगतान न होने पर नाराजगी जताई गई। ऑपरेटरों ने बताया कि कैमूर जिला अंतर्गत मोहनिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना संचालित है। कई लोगों ने अपनी निजी भूमि देकर पानी टंकी व जल मीनार का निर्माण कराया। लेकिन मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा।