पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के पास दूध मंडी से कोतवाली पुलिस ने 500 किलो नकली पनीर बरामद किया
पटना जंक्शन के समीप स्थित दूध मंडी में कोतवाली थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 500 किलोग्राम नकली पनीर बरामद किया है। यह कार्रवाई सोमवार की शाम करीब 4 बजे फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदार पुलिस के पहुंचने से पहले ही आधा पनीर गायब करने में सफल रहा, हालांकि पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली पनीर