पथरगामा: पथरगामा बारिश के अभाव में सूखने लगी धान की बीजडा, किसनो की बड़ी चिंता।
प्रखंड के पिपरा पंचायत के बिहायार में समय पर मानसून नहीं पहुंचने से किसानों के खेत सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। बारिश नहीं होने और लगातार पड़ रही तेज धूप के कारण खेतों में तैयार धान का बीजडा मुरझाने लगा है। जिससे दोबारा किसानों को बिजड़ा डालना पड़ेगा।