केशकाल: राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जिला सहकारी बैंक और साप्ताहिक बाजार में दी गई विधिक सेवा की जानकारियां
उत्तरा कुमार कश्यप प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के आदेशानुसार राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर मंगलवार को केशकाल के जिला सहकारी बैंक एवं सप्ताहिक बाजार में उपस्थित लोगो को श्रीमति मनीषा तिवारी प्रतिधारक अधिवक्ता द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार के बारे में और विधिक सेवा की जानकारी को बताया गया ।