केशकाल: जामगांव में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबने से हुई मौत
केशकाल थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जामगांव में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गई और सीधा तालाब में जा कर गिर गया, वही ट्रेक्टर के नीचे दबने से चालक कोदोभाट निवासी तिलक उइके की मौके पर ही मौत हो गया. घटना की जानकारी लगते ही केशकाल पुलिस मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर विवेचना कर रही है।