इंदौर: आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता ने अपने होने वाले पति के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला
Indore, Indore | Feb 21, 2024 आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता ने अपने होने वाले पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी खजराना निवासी एक व्यक्ति से तय हुई है। जिसके कारण उसका आरोपी से मिलना जुलना था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के कुछ अश्लील फोटो निकालकर उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।