तेघरा: जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो की मौत के बाद तेघड़ा थाना में हत्या का मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच
तेघड़ा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पिढौली कुश्ती ढाला के समीप पिछले दिनों जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो की मौत हो गई।जांच के दौरान कई तथ्यों का खुलासा भी हुआ। जिसके बाद मृतक के पुत्र ने थाना में हत्या की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।जानकारी देते हुए मंगलवार को दिन के ग्यारह बजे उन्होंने बताया कि मेरे पिता की हत्या की गई है। पुलिस कार्रवाई मे जुट गई है।