जहानाबाद: जहानाबाद के रौशन कुमार बने आर्मी अग्निवीर, खेल भवन से मिली नई पहचान
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड निवासी राष्ट्रीय भारोत्तोलन खिलाड़ी रौशन कुमार का चयन खेल कोटा से भारतीय सेना में Army Agniveer के रूप में हुआ है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने खेलो इंडिया सेंटर, जहानाबाद स्थित आधुनिक खेल भवन में छह वर्षों तक लगातार अभ्यास कर यह सफलता हासिल की। रौशन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, प्रशिक्षकों, एवं अन्य को दिया।