कोल: जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा के परिवार पर बोला हमला, मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | May 10, 2024 जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने साथियो के साथ चाचा के परिवार पर हमला बोल दिया। जिसकी वजह से एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस संदर्भ में व्यक्ति के द्वारा शुक्रवार करीब 11:00 बजे संबंधित थाने में जाकर भतीजे एवं उसके साथियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं।