होली पर्व को लेकर बाराहाट थाना परिसर में शनिवार करीब 4:00 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता, थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान होली पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई। पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहने की बात कही गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी अपनी बातें रखी।