तिर्वा: इंदरगढ़ में रोड किनारे खुले में जल रहीं दवाइयां और मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य विभाग बेखबर
Tirwa, Kannauj | Sep 23, 2026 तिर्वा : इंदरगढ़ कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र में सड़क किनारे खुले में दवाइयां और मेडिकल कचरा जलाए जाने का मामला सामने आया है। खुले में मेडिकल कचरा जलने से निकलने वाला धुआं आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस ओर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।