मेरठ: मेडिकल इलाके में किशोरी के तीसरी मंजिल से कूदने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, धर्म छिपाकर कर रहा था शोषण
Meerut, Meerut | Jun 1, 2026 मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र की 17 साल की किशोरी से भैंसा गांव के जुनैद ने धर्म छिपाकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आरोपी ने शनिवार को पीड़िता के घर पहुंचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। तनाव में किशोरी ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया था