होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी में क्लेक्टर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर, सुरक्षा परियोजना के तहत हुई पहल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के तहत गुरुवार को करीब 5 बजे कृषि उपज मंडी नर्मदापुरम में ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस थोटा ने उपार्जन कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाकर अभियान की