Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

अपने फोन में आरोग्य सेतु app जरूर download kare… #arogyasetuapp

Rafiganj, Aurangabad | May 9, 2020

MORE NEWS

टनकुप्पा की महादलित बेटी ने पैरामेडिकल में लहराया परचम, केंद्रीय मंत्री मांझी ने वीडियो कॉल कर दी बधाई

गया जिले के नक्सल प्रभावित टनकुप्पा प्रखंड के गोयनिया गांव की महादलित बेटी ममता कुमारी ने पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जाति वर्ग में पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। सामान्य वर्ग में भी ममता ने आठवां रैंक प्राप्त किया है। 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने वीडियो कॉल कर ममता को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और समर्पण हो तो अभाव में भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। मंत्री ने ममता से कहा कि भविष्य में किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी या समस्या हो तो बिना झिझक उनसे संपर्क कर सकती है। वे हर संभव मदद करेंगे।

भुइयां-मुसहर समुदाय से आने वाली ममता कुमारी के पिता सुरेंद्र मांझी बेहद निर्धन हैं। गोयनिया, भेटौरा टनकुप्पा की रहने वाली ममता ने गरीबी और तंगहाली से जूझते हुए यह मुकाम हासिल किया है। शिक्षक चंदन कुमार ने बादिल बीगहा में पिछले 8 साल से ममता को नि:शुल्क पढ़ाया है।

ममता की इस उपलब्धि पर सांसद प्रतिनिधि इंजीनियर नंदलाल मांझी गोयनिया गांव पहुंचे और अंग वस्त्र व मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर हम पार्टी के दलित प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष दीना मांझी, चंदन गौरव, शेरघाटी प्रखंड अध्यक्ष मनोज मांझी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#Gaya #Bihar #Paramedical #BiharTopper #Mahadalit #Musahar #JitanRamManjhi #SuccessStory #WomenEmpowerment #Education #NaxalArea #Inspiration #BiharNews

टनकुप्पा की महादलित बेटी ने पैरामेडिकल में लहराया परचम, केंद्रीय मंत्री मांझी ने वीडियो कॉल कर दी बधाई गया जिले के नक्सल प्रभावित टनकुप्पा प्रखंड के गोयनिया गांव की महादलित बेटी ममता कुमारी ने पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जाति वर्ग में पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। सामान्य वर्ग में भी ममता ने आठवां रैंक प्राप्त किया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने वीडियो कॉल कर ममता को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और समर्पण हो तो अभाव में भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। मंत्री ने ममता से कहा कि भविष्य में किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी या समस्या हो तो बिना झिझक उनसे संपर्क कर सकती है। वे हर संभव मदद करेंगे। भुइयां-मुसहर समुदाय से आने वाली ममता कुमारी के पिता सुरेंद्र मांझी बेहद निर्धन हैं। गोयनिया, भेटौरा टनकुप्पा की रहने वाली ममता ने गरीबी और तंगहाली से जूझते हुए यह मुकाम हासिल किया है। शिक्षक चंदन कुमार ने बादिल बीगहा में पिछले 8 साल से ममता को नि:शुल्क पढ़ाया है। ममता की इस उपलब्धि पर सांसद प्रतिनिधि इंजीनियर नंदलाल मांझी गोयनिया गांव पहुंचे और अंग वस्त्र व मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर हम पार्टी के दलित प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष दीना मांझी, चंदन गौरव, शेरघाटी प्रखंड अध्यक्ष मनोज मांझी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। #Gaya #Bihar #Paramedical #BiharTopper #Mahadalit #Musahar #JitanRamManjhi #SuccessStory #WomenEmpowerment #Education #NaxalArea #Inspiration #BiharNews

Rafiganj, Aurangabad | Jun 13, 2026

औरंगाबाद पुलिस ने मात्र ढाई घंटे में अपहृत को छुड़ाया,1 देशी कट्टा और चार पहिया वाहन के साथ 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार।

मुंह बंधा युवक मिला, विशेष टीम ने नाकेबंदी कर दबोचा, देवजरा थाना में दर्ज हुआ था अपहरण का केस।

औरंगाबाद पुलिस ने आज शनिवार को तेज कार्रवाई करते हुए मात्र ढाई घंटे के अंदर अपहृत व्यक्ति मुकेश कुमार पाल को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में 5 अभियुक्तों को 01 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

*1.आज  सुबह मिली थी पुलिस को अपहरण की सूचना*  

इस घटना पर प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए औरंगाबाद सदर एसडीपीओ 01 सुशील कुमार ने बताया कि आज दिनांक-13.06.2026 को देवजरा थानाध्यक्ष को मुकेश कुमार पाल के अपहरण से संबंधित लिखित आवेदन मिला। इसमें कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण की बात बताई गई थी। इस पर देवजरा थाना कांड संख्या-238/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

*2. SP ने बनाई विशेष टीम, नाकेबंदी में फंसे आरोपी*  

कांड की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने सदर एसडीपीओ 01 सुशील कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष देवजरा, देव एवं मुफस्सिल के साथ विशेष टीम गठित की। टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ओरा पुल के नीचे एक संदिग्ध चार चक्का वाहन पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पाण्डेयपुर पुल के नीचे सशस्त्र बल की मदद से गाड़ी को पकड़ लिया।

*3. मुंह बंधा मिला अपहृत, डिग्गी से निकला कट्टा*  

वाहन की तलाशी में एक व्यक्ति मुंह बंधा हुआ मिला, जिसे सकुशल बरामद किया गया। डिक्की में रखे बैग से 01 देशी कट्टा बरामद हुआ। गाड़ी में बैठे अन्य पांच लोगों से हथियार के बारे में पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-275/26, दिनांक-13.06.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

*बरामदगी*:  
- *अपहृत व्यक्ति*: सकुशल बरामद  
- *देशी कट्टा*: 01  
- *गिरफ्तार अभियुक्त*: 05  

#AurangabadPolice #KidnappingCase #Rescue #Arrest #DesiKatta #DevjaraThana #MufassilThana #SP_Aurangabad #BiharPolice

औरंगाबाद पुलिस ने मात्र ढाई घंटे में अपहृत को छुड़ाया,1 देशी कट्टा और चार पहिया वाहन के साथ 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार। मुंह बंधा युवक मिला, विशेष टीम ने नाकेबंदी कर दबोचा, देवजरा थाना में दर्ज हुआ था अपहरण का केस। औरंगाबाद पुलिस ने आज शनिवार को तेज कार्रवाई करते हुए मात्र ढाई घंटे के अंदर अपहृत व्यक्ति मुकेश कुमार पाल को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में 5 अभियुक्तों को 01 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। *1.आज सुबह मिली थी पुलिस को अपहरण की सूचना* इस घटना पर प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए औरंगाबाद सदर एसडीपीओ 01 सुशील कुमार ने बताया कि आज दिनांक-13.06.2026 को देवजरा थानाध्यक्ष को मुकेश कुमार पाल के अपहरण से संबंधित लिखित आवेदन मिला। इसमें कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण की बात बताई गई थी। इस पर देवजरा थाना कांड संख्या-238/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। *2. SP ने बनाई विशेष टीम, नाकेबंदी में फंसे आरोपी* कांड की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने सदर एसडीपीओ 01 सुशील कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष देवजरा, देव एवं मुफस्सिल के साथ विशेष टीम गठित की। टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ओरा पुल के नीचे एक संदिग्ध चार चक्का वाहन पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पाण्डेयपुर पुल के नीचे सशस्त्र बल की मदद से गाड़ी को पकड़ लिया। *3. मुंह बंधा मिला अपहृत, डिग्गी से निकला कट्टा* वाहन की तलाशी में एक व्यक्ति मुंह बंधा हुआ मिला, जिसे सकुशल बरामद किया गया। डिक्की में रखे बैग से 01 देशी कट्टा बरामद हुआ। गाड़ी में बैठे अन्य पांच लोगों से हथियार के बारे में पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-275/26, दिनांक-13.06.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। *बरामदगी*: - *अपहृत व्यक्ति*: सकुशल बरामद - *देशी कट्टा*: 01 - *गिरफ्तार अभियुक्त*: 05 #AurangabadPolice #KidnappingCase #Rescue #Arrest #DesiKatta #DevjaraThana #MufassilThana #SP_Aurangabad #BiharPolice

Rafiganj, Aurangabad | Jun 13, 2026

दरभंगा में यामाहा शोरूम के मैनेजर की दिनदहाड़े ह*त्या ने बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब लोग अपने कार्यस्थल पर भी सुरक्षित नहीं हैं। आखिर बिहार में अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है?

दरभंगा में यामाहा शोरूम के मैनेजर की दिनदहाड़े ह*त्या ने बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब लोग अपने कार्यस्थल पर भी सुरक्षित नहीं हैं। आखिर बिहार में अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है?

Rafiganj, Aurangabad | Jun 13, 2026

मसौढ़ी में छापेमारी के दौरान पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रभारी एसएचओ सहित एक एसआई को लगी गोली।

पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, मनीचक के समीप शुक्रवार देर शाम अपराधियों की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें मसौढ़ी थाना के प्रभारी एसएचओ राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीचक इलाके में कुछ संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग किसी बड़ी वारदात की योजना बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
गोलीबारी के दौरान प्रभारी एसएचओ राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना में एक अन्य पुलिसकर्मी के हाथ में भी गोली लगी है।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए गई थी। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एडिशनल एसएचओ राहुल कुमार के पैर में गोली लगी है। उनका इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की अतिरिक्त टीमों को मौके पर भेज दिया गया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद मसौढ़ी समेत आसपास के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

मसौढ़ी में छापेमारी के दौरान पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रभारी एसएचओ सहित एक एसआई को लगी गोली। पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, मनीचक के समीप शुक्रवार देर शाम अपराधियों की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें मसौढ़ी थाना के प्रभारी एसएचओ राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीचक इलाके में कुछ संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग किसी बड़ी वारदात की योजना बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान प्रभारी एसएचओ राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना में एक अन्य पुलिसकर्मी के हाथ में भी गोली लगी है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए गई थी। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एडिशनल एसएचओ राहुल कुमार के पैर में गोली लगी है। उनका इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की अतिरिक्त टीमों को मौके पर भेज दिया गया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मसौढ़ी समेत आसपास के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 13, 2026

जपला में, लक्ष्मी शिशु वाटिका के प्रिंसिपल शशिकेश कश्यप द्वारा, छोटी बच्चियों पर अमानवीय हिंसा का वीडियो सामने आया है। इस क्रूरता पर ध्यान दें—चर्चा करें, साझा करें, और बच्चों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाएँ।
#japla #jharkhand #school #schoolsafety #besafe #videos

जपला में, लक्ष्मी शिशु वाटिका के प्रिंसिपल शशिकेश कश्यप द्वारा, छोटी बच्चियों पर अमानवीय हिंसा का वीडियो सामने आया है। इस क्रूरता पर ध्यान दें—चर्चा करें, साझा करें, और बच्चों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाएँ। #japla #jharkhand #school #schoolsafety #besafe #videos

Rafiganj, Aurangabad | Jun 13, 2026