बोध गया: बोधगया के घोंघरिया गांव में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
बोधगया के घोंघरिया गांव में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग और पुलिस टीम पर खनन माफियाओं के द्वारा हमला किया गया था।इस घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।बोधगया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 महिला सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।