गिरिडीह: आजाद नगर चदरा पुल के पास युवक की बेरहमी से हत्या, सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम जारी
पचम्बा थाना इलाके के आजाद नगर चदरा पुल के पास एक युवक की हत्या बेरहमी से कर दी गई। मंगलवार सुबह 8 बजे सदर अस्पताल में इसके शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही थी।मृतक 24 वर्षीय तौफिक अंसारी है। घटना सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग एक बजे की है।