Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

अपराधियों में हड़कंप! एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर पचम्बा में चला विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार शाम पचम्बा थाना क्षेत्र में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अलकापुरी चौक और पचम्बा चौक पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की गई। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर पचम्बा थाना क्षेत्र के अलकापुरी चौक एवं पचम्बा चौक पर विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। इस विशेष अभियान का नेतृत्व पचम्बा थाना के सब इंस्पेक्टर रंजीत पिंगुआ कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह के विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Giridih, Giridih | Jul 29, 2026

MORE NEWS