सिंगरौली: जैतपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में शासन की योजना के पात्र लाभार्थियो को सिगरौली विधायक द्वारा किया गया लाभ वितरण
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का आयोजन 21 फरवरी से नगर निगम क्षेत्र में किया जा रहा है। इस यात्रा के तहत लगाए गए शिविरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से शासन की सभी प्रमुख योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज सामुदायिक भवन जैतपुर एवं अम्बेडकर चौक बनौली चौराहे के समीप में आयोजित की गई। शिविर का शुभारंभ विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, सुन्दर लाल शाह, उपायुक्त राजस्व आरपी बैस के गरिमामय उपस्थिति में किया गया।