प्रतापगढ़: छात्र हितों की मांगों को लेकर एबीवीपी ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू, कॉलेज गेट पर लगाया ताला और जमकर की नारेबाजी
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पूर्व में जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए छात्र हितों के ज्ञापनों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन के पहले दिन कार्यकर्ताओं ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रतापगढ़ के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रतीकात्मक ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किय