पेण्ड्रा: जीपीएम में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, स्वस्थ समाज का संदेश
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित स्वास्थ्य परीक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।