हरदा: गेहूं उपार्जन सर्वोच्च प्राथमिकता, केंद्रों पर चाक-चौबंद इंतजाम रहें: कलेक्टर
Harda, Harda | May 4, 2026 हरदा में गेहूं उपार्जन को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में सुव्यवस्थित गेहूं उपार्जन वर्तमान की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आज 4 मई 4 बजे आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।