भगवानपुर: मल्हीपुर पिंडापर टोला की महिला से मारपीट, घायल को सदर अस्पताल रेफर
तेयाय ओपी क्षेत्र के मल्हीपुर पिंडापर गांव में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान संजय यादव की पत्नी रंजन देवी के रूप में हुई है। पीड़िता ने रविवार को दोपहर करीब दो बजे आरोप लगाया कि मामूली विवाद को लेकर उसकी गोतनी और उसके बच्चों ने मिलकर बांस से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।