खगौल: दानापुर पुलिस ने मानव तस्करी का किया पर्दाफाश, बच्चियों को बेचने वाली सरगना बिंदा कुंअर गिरफ्तार
दानापुर पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह की मुख्य सरगना बिंदा कुंअर उर्फ मीरा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी भोजपुर जिले के आरा से की गई। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने रविवार को लगभग 4 बजे बताया कि 19 जून को दानापुर थाना क्षेत्र से 25 बच्चियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।