भीलवाड़ा: हरिशेवा उदासीन आश्रम में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला जारी, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी, श्रीमद्भागवत कथा कल से
भीलवाड़ा। सनातन सेवा समिति, हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर जारी है। पूरे माह संचालित विविध आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।