कांके: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धुर्वा स्थित ऊर्जा निगम मुख्यालय का किया घेराव
Kanke, Ranchi | Mar 7, 2024 झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने दैनिक वेतन भोगी को नियमित करने सहित अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धुर्वा स्थित ऊर्जा निगम मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में काफी संख्या में दैनिक वेतन भोगी कर्मी मौजूद रहे।