Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

जालोर में 20 जून तक बारिश के आसार नहीं : दिन में गर्मी से राहत, रात में उमस करेगी परेशान। जालोर जिले में 1 जून को आई आंधी और हल्की बारिश के बाद से दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान अब 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोगों को दोपहर की तेज धूप और चुभती गर्मी से राहत मिली है। हालांकि रात के तापमान में अपेक्षित कमी नहीं आई है। न्यूनतम तापमान अभी भी 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है, जिसके कारण रात में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। जिले में दिन के समय गर्मी का असर पहले की तुलना में कम हुआ है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्मी और नमी के कारण आमजन को कूलर और पंखों से भी पर्याप्त राहत नहीं मिल रही है। दोपहर के समय लोग और मजदूर पेड़ों की छांव में बैठकर गर्मी से बचाव करते नजर आए, जबकि रात में भी घरों के अंदर राहत नहीं मिल रही है।

Jalor, Jalor | Jun 16, 2026

MORE NEWS

सेई बांध टनल से अब गुजरात नहीं जाएगा पानी : पाली-सिरोही-जालोर जिलों को मिलेगा, मंत्री जोराराम ने टनल में जाकर निर्माण कार्यों को देखा। उदयपुर के कोटड़ा क्षेत्र में बन रहे सेई बांध टनल से अब बड़ा फायदा होने वाला है। अब वहां बहकर पानी गुजरात नहीं जाएगा। इससे पश्चिमी राजस्थान के 3 जिलों को भरपूर पानी मिलेगा। इस टनल के कार्य को लेकर पशुपालन, गोपालन, डेयरी और देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने निरीक्षण किया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बहुप्रतीक्षित सेई बांध की टनल (सुरंग) की चौड़ाई बढ़ाने के चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। मंत्री कुमावत ने खुद टनल के भीतर जाकर निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और अधिकारियों से अब तक हुए कार्य, बची हुई खुदाई और कंक्रीट लाइनिंग के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस टनल का विस्तार होने से पानी की निकासी क्षमता 328 क्यूसेक से बढ़कर 1376 क्यूसेक हो जाएगी। क्षमता 4 गुना बढ़ने से मानसून के दौरान अतिरिक्त पानी व्यर्थ बहकर गुजरात नहीं जाएगा। इससे पाली, सिरोही और जालोर जिलों को भरपूर पानी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में टनल की चौड़ाई कम होने के कारण सेई बांध से जवाई बांध तक पानी पहुंचने में 45 से 50 दिन का समय लगता है। लेकिन यह कार्य पूरा होने के बाद मात्र 22 दिन में ही जवाई बांध को 74 MCFT पानी मिलने लगेगा, जो इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा।

बाड़मेर में हल्ला बोल! सरकार पर बरसे अभिषेक-गोदारा #marudharaaina #tminews

Jalor, Jalor | Jun 15, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को युवकों ने थप्पड़ मारे:जयपुर में शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन था; समर्थकों ने हमलावरों को पीटा

#CJP #marudharaaina #cjprajasthan #TMInews

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को युवकों ने थप्पड़ मारे:जयपुर में शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन था; समर्थकों ने हमलावरों को पीटा #CJP #marudharaaina #cjprajasthan #TMInews

Jalor, Jalor | Jun 15, 2026