धौलपुर: जिला परिषद कार्यालय में सेनेटरी नैपकिंस वितरण को लेकर हुई समीक्षा बैठक, उड़ान के जिला स्तरीय कार्यशील समूह की बैठक आयोजित
जिला परिषद कार्यालय धौलपुर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह तोमर की अध्यक्षता में उड़ान के कार्यशील समूह की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ तोमर ने आईएम शक्ति उड़ान योजनान्तर्गत सेनेटरी नैपकिन्स की आपूर्ति, रिवर्स एंट्री और वितरण की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को राज सिम्स पोर्टल पर मैपिंग का कार्य तुरन्त पूरा करने के निर्देश दिए।