मुरैना नगर: काका ढाबा के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के काका ढाबा के सामने स्कूटी सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ,जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर ने एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया ज़वहीं दूसरे घायल को मृत घोषित कर दिया और उसके शव को पीएम हाउस में भिजवा दिया है।