अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
आबकारी विभाग दुर्ग ने अवैध शराब के विनिर्माण, विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 144 पाव देशी मदिरा और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
कुल 25.920 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त
जब्त सामग्री एवं वाहन की कीमत ₹34,400
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज
अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।
#आबकारीविभाग #दुर्ग #अवैधशराब #कार्रवाई #जिलाप्रशासन Durg
28 views | Durg, Chhattisgarh | Aug 19, 2026