सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेठ आर.सी.एस. कन्या एवं वाणिज्य महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा—“रक्त एक ऐसी चीज है, जिसे आज भी इंसान ही इंसान को दे सकता है।” एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है।
आइए, रक्तदान को केवल दान नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #रक्तदान #रक्तदान_महादान #जनभागीदारी #सेवा_से_राष्ट्र_निर्माण
13 views | Durg, Chhattisgarh | Sep 20, 2026