उचकागांव: उचकागाँव के कपरपुरा हाई स्कूल में महिला पुलिस ने बेटियों को कानूनी जानकारी दी
स्कूल और कोचिंग संस्थान में पढ़ रही बेटियों को निडर बनाने के लिए उचकागांव पुलिस अब अभियान चला कर जागरुक कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार की दोपहर 2 बजे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कपरपुरा में महिला हेल्प डेस्क प्रभारी स्वीटी कुमारी ने छात्राओं को कानूनी जानकारी देते हुए आत्मरक्षा का भी पाठ पढ़ाया।