उचकागांव: उचकागांव थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए अनुशासन परेड आयोजित
उचकागांव पुलिस कर्मियों में अनुशासन बनाए रखने के लिए थाना स्तर पर परेड कराया जाएगा। जिसको लेकर थाना परिसर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें थाने में तैनात थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष, दरोगा, जमदार से लेकर पुलिस बल के जवान शामिल हुए। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि किसी भी विभाग में अनुशासन बहुत जरूरी होता है।