गिर्वा: उदयपुर के थाना सायरा क्षेत्र में युवक कालुराम की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 10, 2025 उदयपुर: थाना सायरा क्षेत्र में युवक कालुराम की हत्या कर शव जंगल में फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, भुराराम और नोजाराम, को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा तकनीकी सहयोग व आसूचना के आधार पर किया गया। मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपियों से पूछताछ जारी है।